अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज गुरुवार को पुलिस कमिश्नर, विकास कुमार अरोड़ा IPS, की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम कार्यालय के सभागार में दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा की एसटीएफ यूनिट्स, स्पेशल सेल, क्राईम टीमों के अधिकारियों के साथ इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग विभिन्न अपराधों/अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, अपराधों पर अंकुश लगाने, अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की सप्लाई/तस्करी सहित सक्रिय गैंगस्टरों, उनके अपराधों करने के तरीके, गैंगस्टर्स व उन के साथी अपराधियों की वर्तमान स्थिति इत्यादि जानकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा विभिन्न राज्यों के बीच अपराध-नियंत्रण से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करना, गंभीर व संगठित अपराधों के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयार करने के साथ आपसी समन्वय को सुदृढ करना था।
इस मीटिंग में दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न जिलों से उपस्थित आए अधिकारियों के के साथ निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:-
अंतरराज्यीय अपराधियों की पहचान एवं निगरानी तंत्र को मजबूत करने।
विभिन्न राज्यों में सक्रिय कुख्यात अपराधियों, गैंगस्टरों और फरार आरोपितों की सूची तथा उनके वर्तमान लोकेशन, मूवमेंट पैटर्न, वित्तीय स्रोतों तथा नेटवर्क की वर्तमान जानकारी सांझा करने।
उच्च-जोखिम वाले अपराधियों के तकनीकी सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट और अनलाइंड नेटवर्क की मॉनिटरिंग को मजबूत करने।
अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए देश के अंदर और बाहर से हथियारों की तस्करी के स्रोत, मार्ग, आपूर्तिकर्ताओं, मध्यस्थों और फील्ड-ऑपरेटर्स की जानकारी, अवैध फैक्ट्रियों की पहचान, पड़ोसी राज्यों में बनने वाले हथियारों के नेटवर्क और उनकी डिलीवरी मोडस ऑपरेंडी की जानकारी सांझा करके उन पर कार्रवाई करने।
मादक पदार्थों की तस्करी पर निर्णायक प्रहार करने के लिए नशा तस्करी में लगे अंतरराज्यीय गिरोहों, कैरियर्स, ट्रांजिट पॉइंट्स, स्टोरेज लोकेशंस और फाइनेंसरों की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने आपस में सांझा करना।
गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नए तरीकों, जैसे—सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी, वर्चुअल नंबरों का उपयोग, क्रिप्टोकरेंसी आधारित लेन-देन और विदेश से ऑपरेट किया जाने वाला नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सभी से सुझाव लेकर उन्हें लागू करने।
संयुक्त ऑपरेशन एवं त्वरित सूचना सांझा करने में सभी राज्यों के बीच त्वरित सूचना साझेदारी के लिए एक संरचित, टाइम-बाउंड प्रोटोकॉल पर सहमति रखने।
विकास अरोड़ा IPS, पुलिस कमिश्नर , गुरुग्राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यह मीटिंग अत्यंत सफल और महत्वपूर्ण रही। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से संगठित अपराधों के खिलाफ ठोस एवं तेज कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया। सभी राज्यों ने भविष्य में भी ऐसी बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

इस मीटिंग में सतीश बालन IPS (IG STF, हरियाणा), वसीम अकरम IPS (STF, हरियाणा), संजीव कुमार यादव (DCP Crime, Delhi), हर्ष इंदौरा (DCP Crime, Delhi) अमित गोयल(DCP South-West, Delhi) कृष्ण कुमार (Special Cell, Delhi),राजकुमार मिश्रा (STF Noida, UP) बृजेश (Add. SP मेरठ, UP), अमित दहिया (DCP Crime, झज्जर), जितेश मल्होत्रा (ACP बल्लभगढ़), राजपाल (ACP Crime, सोनीपत) सुनील जांगिड़ (STF राजस्थान) व गुरुग्राम पुलिस सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त क्राईम, अपराध शाखाओं के इन्चार्ज सहित दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न जिलों के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

