Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज  न्यायिक परिसर के प्रांगण में जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट ओ पी शर्मा, जेपी अवाना, एडवोकेट बी.एस. चौधरी, पूर्व महासचिव एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट राजेश बैंसला इत्यादि ने सभी पदाधिकारियों का फूल माला और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधे देकर स्वागत किया

और साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर बार की नई  प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट परिसर के आसपास पूरी गंदगी और चेंबर बिल्डिंग का कुशलतापूर्वक रखरखाव और साफ-सफाई, के साथ ही फ्रेशर अधिवक्ताओं के लिए नए चेंबर बिल्डिंग की लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और  कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा  (हरियाणा सरकार)  के समक्ष अपनी मांगे रखेंगे तथा  जल्द से जल्द उन्हें पूरा  करवाएंगे । बार रूम, कोर्ट परिसर  के आसपास तथा चेंबर बिल्डिंग में साफ सफाई का काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा और सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर अन्य  विकास कार्य की शुरुआत भी जल्द करवा दी जाएगी।

Related posts

किसी को नहीं पता की कांग्रेस के नेता दिल्ली में हैं या बैंकॉक में हैं, इनके नेता को जनता की कोई परवाह नहीं हैं: स्मृति ईरानी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व किया ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ का आगाज़, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया सन्देश

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नए तीन नए कानून को लागू करने,हिंसक अपराध नियंत्रण तथा नशा मुक्त अभियान पर बैठक आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x