Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, लोग बोले- ‘WOW’ – देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर कई डांसिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे. एक लड़की ने साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लड़की के डांस को खूब पसंद कर रहे हैं.


वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल’ का फेमस सॉन्ग ‘मुझे नींद न आए.’ पर लड़की ने जबरदस्त डांस किया. उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी, उसके बाद भी उन्होंने सबसे मुश्किल कहे जाने वाला स्टेप, बैकफ्लिप मारा. ट्विटर यूजर संगीता वारियर ने इस वीडियो को शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘क्या टैलेंट है. न जूते, न प्रॉपर फ्लोर और ऊपर से साड़ी. कैसे फ्लिप मारकर जमीन को हाथ से पकड़ा.’ साथ ही उन्होंने इस लड़की को सुपर वूमेन बताया. इस वीडियो को 13 मई को शेयर किया गया है. जिसके अब तक 3 लाख 81 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

भारतीय कारपोरेट कार्य संस्थाशन (आईआईसीए) ने पांचवीं अंतर-मंत्रालयी परामर्श बैठक आयोजित की।

Ajit Sinha

दिल्ली में 2024 तक जितने भी नए वाहन पंजीकृत होंगे, उसमें से 25 प्रतिशत नए वाहन इलेक्ट्रिक के होंगे-सीएम

Ajit Sinha

3 लाख रूपए का इनामी आईएसआईएस का आतंकवादी रिजवान चढ़ा दिल्ली पुलिस के हथ्थे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!