Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से वज़न में हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर समेत 4 आरोपित पकड़े गए -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दनकौर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से वज़न में हेरा फेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर समेत 4 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपितों के पास से 75 लाख रुपये की 32 इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिवाइस बनने के उपकरण सहित कुल 80 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।


पुलिस की गिरफ्त में खडे मेरठ के कपिल कुमार, दिल्ली के मनमोहन सिंह, और गुरुग्राम के विनय कुमार शर्मा व धीरज शर्मा को दनकौर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास से पकडा है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि आरोपितों से की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपित महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों में अपना नेटवर्क चला रहे थे। वे धर्मकांटा मालिकों को मोटी रकम का लालच देकर उनके यहां इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाते थे।

एक चिप बनाने में 20 हजार रुपये खर्च आता था, जिसे वे 5 से 10 लाख रुपये में बेचते थे। रिमोट कंट्रोल के जरिए इन चिप्स से वजन को कम या ज्यादा दिखाया जा सकता था। डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, आरोपितों ने अब तक इस धंधे से करीब 50 लाख रुपये कमाए हैं। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related posts

सीआईए में तैनात ई/एएसआई 15000 और पटवारी 20000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन फोर्स का पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने किया निरीक्षण।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद के विभिन्न आरडब्ल्यूएस के सदस्यों के साथ की बैठक, अहम मुद्दों पर की चर्चा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x