Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा में 1 मार्च से आज तक तबलीगी जमात से जो भी व्यक्ति आया है उन सभी का टैस्ट किया जाएगा: अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1 मार्च से आज तक तबलीगी जमात से प्रदेश में जो भी व्यक्ति आया है उन सभी का टैस्ट किया जाऐगा। जिसके लिए आज आदेश जारी कर दिए गए है। श्री विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक की। विज ने कहा कि प्रदेश का जो भी व्यक्ति जमातियों के सम्पर्क में आया है वह प्रशासन को सूचना करें ताकि उसका टैस्ट करवाया जा सके। उन्होनें ने कहा कि पीपीई किट के लिए अढ़ाई लाख किट का आडर किया हुआ है। जिसमें से कुछ किट आ चुकी है जिनका वितरण प्रदेश के सभी नागरिक हस्पतालों में किया जा चुका है।        

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाना चाहिए। जिसमें तुलसी, दालचीनी,  कालीमिर्च,  शुण्ठी एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी/काढ़ा दिन में एक से दो बार पिना चाहिए। इसके साथ ही 150 एम एल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लेना चाहिए। और ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां अधिकारियों के साथ बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और प्रदेश की जनता से अवाहन किया कि सभी कोरोना वायरस को मात देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। उन्होनें कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की दवाईयों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक चीजों की कमी नही आने दी जाएगी ।बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आलोक निगम, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं  सूरजभान कम्बोज, आयुष विभाग के महानिदेशक  साकेत कुमार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त  अशोक मीणा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक  प्रभजोत सिंह, निदेशक श्रीमती ऊषा सहित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जितेंद्र यादव होंगें नगर निगम के नए कमिश्नर

Ajit Sinha

पलवल में सरकार 200 एकड़ में वेयरहाउस बनाने को तैयार, ग्राम पंचायत जमीन उपलब्ध करवाए – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा के 8 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!