Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए दोस्ती, नौ महीने की लिव इन रिलेशन …फिर 64 लाख ठग कर फरार -अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने और 64 लाख रुपए ठगने का आरोपित युवक नेहुल सुराणा को सर्विलांस और मुखबिरी के आधार पर रेडिसन होटल सेक्टर-55, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोमोनियल व सोशल मीडिया साईट पर हाई प्रोफाइल बनाकर अपने आप को अनमैरिड या तलाकशुदा बता कर वादी युवती से दोस्ती की फिर  शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाकर 64 लाख की ठगी की थी। 

पुलिस के गिरफ्त में  आया ठग नेहुल सुराना राजस्थान का रहने वाला है. मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली युवती सेक्टर 56 में रहती है। वह सेक्टर 62 की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। उसकी मुलाकात अगस्त 2024 में मेट्रोमोनियल साइट पर जयपुर जवाहर नगर के नेहुल सुराणा से हुई थी। उसने खुद को रिटायर्ड अधिकारी बताया। युवती को नेहुल की प्रोफाइल पसंद आने पर एक रेस्त्रां में मिले। युवक ने सेक्टर 18 के रेडिसन ब्लू होटल में जल्द शादी करने का वादा किया। दोनों कई जगह पर घूमने भी गए। फिर नोएडा में ही लिवइन रिलेशन में साथ-साथ रहने लगे।नेहुल सुराना ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फसाकर अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक समस्याओं को बता कर व अपने अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर प्रॉपर्टी,कीमती वाहन खरीदने का बताकर पीड़िता के बैंक में जमा धनराशि की अपने खाते में लेता है व पीड़िता का अच्छा प्रोफाइल होने के कारण पीड़िता के अकाउंट पर विभिन्न बैंक व एप के माध्यम से पीडिता का फोन इस्तेमाल कर पर्सनल लोन लेता है, जिनका पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर प्राप्त धनराशि को मौज मस्ती व लग्जरी शौक पूरे करने में खर्च करता है. युवक ने कारोबार में मदद और शादी के नाम पर 25 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद युवती से 40 लाख रुपये का लोन भी कराकर रकम अपनी खाते में ट्रांसफर करा ली। करीब नौ माह साथ रहने के बाद युवक एकाएक रूम छोड़कर चला गया। जिसके बाद पीड़िता ठगे का अहसास हुआ और उसने थाना सेक्टर-58, नोएडा, मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस और मुखबिरी के आधार पर रेडिसन होटल सेक्टर-55, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपित हिमांशु सहित पांच आरोपित पकड़े गए, रिमांड पर।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, सेंट्रल रेंज ने फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट रैकेट में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

मेवात के एक एटीएम लुटेरे और ऑटो-लिफ्टर, पप्पी उर्फ़ पप्पू को एसटीएफ साउथ ईस्ट ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x