Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

गुरुग्राम जिला में शनिवार को फिट इंडिया दौड़ 2.0 का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: देश की आजादी का 75वा वर्ष शुरू होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 की अवधि में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला गुरुग्राम में शनिवार 21 अगस्त को फिट इंडिया दौड़ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किया जाएगा।नेहरू युवा केन्द्र के विशेष कार्य अधिकारी कृष्ण लाल ने इस विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि जनभागीदारी से जन आंदोलन थीम पर शनिवार 21 अगस्त को आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय दौड़ कार्यक्रम के उपरांत जिले के 75 कस्बों और गांवों में नेहरू युवा केंद्र व एन.एस.एस स्वयंसेवकों और युवा क्लब पदाधिकारियों द्वारा दौड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला में कुल 76 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*शनिवार को प्रातः 7.30 बजे आयोजित होने वाली फ्रीडम रन का यह होगा रूट:*

कृष्ण लाल ने बताया कि शनिवार को गुरुग्राम में जिला स्तरीय फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7ः30 बजे किया जा रहा है। गुरु द्रोणाचार्य महाविद्यालय से शुरू होने वाली यह फ्रीडम रन अग्रवाल धर्मशाला चौक,सोहना चौक, पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने से होते हुए राजीव चौक, सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन से होते हुए नेहरू युवा केंद्र में आकर समाप्त होगी।

*कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करेंगे विभिन्न क्षेत्र के महानुभाव*

कृष्ण लाल ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृतिकर्मी, योग एवं खेल से संबंधित महा नुभव व प्रशासनिक अधिकारी अपने संबोधन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम व देश के विकास की गाथा के विषय में युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन स्थल पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विकसित हो रहे भारत की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध और प्रेरक व्यक्ति द्वारा चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार, आयोजन के समापन पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृष्ण लाल ने बताया कि जिला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए एन.एस.एस, एन.सी.सी, युवा कल्याण, भारत स्काउट और गाइड संस्था अपना सहयोग दे रही है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक व शैक्षणिक संस्थाओं सहित युवा क्लब प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

नए साल -2025 की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाशों के पैर में लगी गोली, सहित तीन बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक बंद आयशर कंटेनर से 260 ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ तीन आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

नाबालिक से पहले दोस्ती, फिर नाबालिक को ले गया बसई – एक्सप्रेस -वे के पास, और कर दी बेहरमी हत्या, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x