Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

Educrest International School के खिलाफ धोखाधड़ी के एफआईआर दर्ज,छात्रों के भविष्य ख़राब करने का आरोप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एदुकरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल (Educrest International School), सेक्टर-9 बी, गुरुग्राम के प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई (CBSE) की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने के सम्बन्ध में स्कूल प्रबन्धन व स्टॉफ के विरुद्ध थाना सेक्टर-9A,गुरुग्राम में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित BNS की धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत एफआईआर अंकित किया गया है। दर्ज किए गए एफआईआर में विनय कटारिया (चेयरमैन), रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल), सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल), सोनिया (कोऑर्डिनेटर) अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य के नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना सेक्टर-9 ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी  बेटी Educrest International School, सेक्टर-9B, गुरुग्राम में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के अनुसार स्कूल प्रबंधन पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए है:-
* स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया।
* छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया।

* बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।
* बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है।
* स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
शिकायत में निम्न व्यक्तियों को नामजद आरोपी किया गया है:-
1. विनय कटारिया (चेयरमैन)
2. रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल)
3. सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल)
4. सोनिया (कोऑर्डिनेटर)
5. अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य, Educrest International School.
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा  अंकित कर लिया गया है और पुलिस टीम द्वारा संबंधित दस्तावेजों, मान्यता रिकॉर्ड एवं वित्तीय लेन-देन सहित मुकदमा  से सम्बन्धित सभी तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए जांच की जा रही है साथ ही संबंधित शिक्षा विभाग एवं बोर्ड अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की जाएगी, जिनके  आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार व प्रभावी कार्रवाई  सुनिश्चित की जाएगी।गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश से पूर्व उसकी मान्यता और संबद्धता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।l गुरुग्राम पुलिस बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है और आरोपितों  को कानून के अनुसार दंडित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

फरीदाबाद से अरेस्ट:स्टूडेंट्स को टेलीग्राम, डार्क वेब व अन्य वॉलेट एप के माध्यम से ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई का भडाफोड

Ajit Sinha

एक्सिडेंट में हुई मौत के बाद मृतक के शव को छिपाने और साक्ष्य को मिटाने के आरोप में डम्पर चालक समेत 3 लोग गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जाट और गुर्जर को रिझाने का बीजेपी का चला दांव उल्टा पड़ा,प्रतिमा के अनावरण को लेकर भीड़े राजपूत और गुर्जर समुदाय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x