अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पल्ला थाना की टीम ने आज नाना के छोटे भाई को नाबालिग लड़की से बलात्कार कर ने व गर्वभती करने के मामले में अरेस्ट किया हैं। बलात्कार पीड़ित लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया हैं,जो अब दोनों मां -बेटी सुरक्षित हैं। दरअसल में लड़की की मा उसके पास सुरक्षित रहेगी, यह समझ कर छोड़ कर परिवार के सभी लोग काम पर चले जाया करते थे पर इसने रिश्ते और भरोसे का कत्ल करके बलात्कार जैसे घिनौना वारदात को अंजाम दिया। अब अरेस्ट 53 वर्षीय आरोपित महेश को पुलिस ने अदालत के सम्मुख पेश कर , आज नीमका जेल भेज दिया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम महेश है, और आरोपित की उम्र 53 वर्ष है और वह कोई काम धंधा नहीं करता। दिसंबर 2022 में पल्ला थाने में पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पीड़ित लड़की के नाना का छोटा भाई है। नवंबर 2022 में नाबालिग लड़की तथा उसकी मां दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। वहां पर जब लड़की का पेट दर्द हुआ तो उन्होंने अस्पताल में इसका चेकअप करवाया तो पता चला कि लड़की गर्भवती है और 17 नवंबर को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
लड़की से जब उसकी मां ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके नाना के छोटे भाई महेश ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसके खिलाफ 19 नवंबर को पश्चिम बंगाल के मच्छी पारा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई जो डाक के माध्यम से फरीदाबाद पहुंची और उसके पश्चात 6 दिसंबर 2022 को आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके फरीदाबाद पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई। आरोपित को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो वह फरार हो गया और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल बदलकर रहने लगा। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई बार कई स्थानों पर रेड डाली परंतु आरोपित बचता रहा। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपित को कल फरीदाबाद से अरेस्ट कर लिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित लड़की के एक भाई तथा एक बहन है जो अपने माता-पिता के साथ काम पर चले जाते हैं। लड़की की मां सुरक्षा के मद्देनजर लड़की को उसके छोटे नाना के पास छोड़कर चली जाती थी। लड़की को अकेली देखकर आरोपित मौके का फायदा उठाता था और बहला-फुसलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। नाबालिग लड़की अपने घर पर है तथा वह और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।