Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल के सरकार 1 में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल पंचतत्व में हुए विलीन।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के सरकार (1) में उद्योग एंव पर्यावरण मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल का आज ओल्ड फरीदाबाद, नहरपार, मवई रोड स्थित श्मशान घाट में आज सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया । उनका 63 साल के उम्र में सोमवार देर सांय को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया था।   




उनके दाह संस्कार के दौरान श्मशान घाट में केंद्रीय राज्य मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के परिवाहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक नगेन्द्र गुप्ता,

पृथला के विधायक नयनपाल रावत, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बु,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पत्रकार नवीन धमीजा, अथर्व न्यूज़ के मुख्य संपादक, एनडीटीवी व टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल के पत्रकार अजीत सिन्हा, डा. सुरेंद्र गुप्ता, जिला परिषद के अध्यक्ष विनोद चौधरी, एल आर  शर्मा मैनेजर, वजीरपुर, कमल जख्मी,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कौशिक, किशन  ठाकुर , समाजसेवी अशोक गोयल व मुकेश शास्त्री के अलावा दर्जनों सामाजिक व राजनितिक संगठनों के लोग मौजूद थे।             

Related posts

अपहरणकर्ताओं को 10 लाख रुपए देकर एक व्यापारी ने आपने आप को छुड़ाया ,कौशल गैंग का कोई हाथ नहीं, कोई और पेंच हो सकता हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में कृषि उपयोग वाली भूमि पर कोई प्रोप्रटी टैक्स नहीं लगेगा, हरियाणा देश का पहला राज्य बना

Ajit Sinha

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यमुना मैया की आरती युक्त कैलेंडर का हुआ लोकार्पण -विपुल गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!