Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई टीम ने यूआईसी की कई करोड़ों की कब्जाई गई जमीनों की पहचान की, जारी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अर्बन इंप्रूवमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की करोड़ों रुपए की जमीनों पर कब्ज़ा करके कमाई करने वाले जमीनों की पहचान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिनांक 23 अप्रैल 2026 को एक टीम गठित की है। गठित की गई टीम में अर्बन इम्प्रूवमेंट प्राइवेट कंपनी में, सुप्रीम कोर्ट से एक अप्पोइंटेड कमिश्नर का नाम शामिल है, जिनकी मदद करने के लिए पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद और डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। इस टीम ने तो अभी ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अर्बन इम्प्रुवमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की करोड़ों रुपए की जमीनों की पहचान की है, जोकि 11 जगहों पर है। यह सभी स्थान अभी फाइनल नहीं है,इसमें 3-4 स्थानों को अभी और शामिल किया जा सकता है। 

गठित टीम को आने वाले 14 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में रिपोर्ट पेश करना है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट इन सभी कब्जाई गई जमीनों को खाली कराने का आदेश दे सकता है। इस मामले में एनआईटी डीसीपी उत्तम व डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि अर्बन इंप्रूवमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अप्पोइंटेड कमिश्नर के साथ उन्होंने 11 स्थानों की पहचान की है, यह लिस्ट अभी तो फाइनल नहीं है। आगे और भी 3 से 4 स्थानों को शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में यूआईसी में सुप्रीम कोर्ट से अपोइंटेड  कमिश्नर अरुण सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया पर उनसे बात नहीं हो पाई, आगे उनका पक्ष आएगा तो इस खबर में जोड़ दी जाएगी। 

जिन जमीनों को पहचान की गई है, उन जमीनों की निगरानी लगातार सूरजकुंड थाना की पुलिस कर रही है। खबर के अनुसार जिन कब्जाई गई जमीनों की पहचान की गई हैं इनमें प्राइमरी स्कूल की जमीन, हाई स्कूल की जमीन, बसंत वाटिका, हनुमान मंदिर सड़क की जमीन पर बनाई गई है, कम्युनिटी सेंटर की जमीनों पर , अवैध बुकिंग की जारी है, ARISE HOSPITAL प्लॉट नंबर -3179, VACANT LAND नजदीक प्लॉट नंबर -3178, मेघदूत पार्किंग ब्लॉक सी, मॉल रोड टी पॉइंट, नर्सरी, समीप सूरजकुंड रोड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट के साथ में,

पुलिस इस प्रकरण में कौन -कौन से लोग शामिल है, कौन लोग उपरोक्त स्थानों पर कब्जाई गई जमीनों से लाभ ले रहे है और कमाई कर रहे है उनके नाम की भी लिस्ट बनाई जा रही है। इसमें कई निर्दोष लोगों के नाम भी सामने आ सकती है, और उनके लिए बड़ी परेशानी बढ़ सकती है। इस खबर पर “अथर्व न्यूज़” की बारिकी से नजर बनी रहेगी। आगे देखते है और क्या क्या होता है। जोभी होगा आप सभी तक खबर के माध्यम से पहुंचाने की कोशिश करेंगें।

Related posts

फर्जी डिग्री के आधार पर आयुर्वेदिक क्लिनिक चलाने वाले 2 आरोपित डॉक्टर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Ajit Sinha

एसएचओ बिलासाराम थाने से हुआ फरार, आरोपित धर्मेंद्र 100000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x