Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना सराय ख्वाजा की टीम ने आज बलात्कार के आरोपित को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सराय ख्वाजा की टीम ने आज बलात्कार के आरोपित को वारदात के मात्र-24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम रविंद्र ( उम्र 37 साल ) है,ये आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव जहांगीरपुरी का रहने वाला है। वर्तमान में बल्लभगढ़ के गांव चंदावली में रहता था। गिरफ्तार आरोपित ने बलात्कार की वारदात उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता के पति खाना लेने के लिए गया था, और उसे अकेला पाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई रजनी और उसकी टीम ने आरोपित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मात्र 24 घंटे में बदरपुर बॉर्डर से थाना सराय ख्वाजा के मामले में गिरफ्तार किया है। पीडिता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ FRICK INDIA कम्पनी, नजदीक सराय टोल में मजदूरी करने के लिए आई थी। जहां पीडिता व उसका पति और आरोपित छत पर वाटर प्रूफिंग का काम कर रहे थे। दोपहर में समय करीब 12.30 बजे पीड़िता का पति खाना लेने के लिए  बाहर गया था। आरोपित ने मौका देखकर पीडिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित ने पीड़िता को वारदात के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था।  आरोपित  को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

तानों से परेशान भाभियो ने ननद की खुशी छीनने के लिए मासूम बच्चे की हत्या,शव को संदूक में छिपा दी, अरेस्ट -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मां शब्द में पूरा संसार समाया है : कमलेश शाह

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड में बिल्डर के कार्यालय में घुसकर करीब दो दर्जन हमलाबरों ने बिल्डर रवि गुप्ता, उनकी पत्नी व बेटों पर किया हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x