Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जो कुख्यात अपराधी जंगली और बिल्ला को पकड़वाएगा उसे 50 -50 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा- सीपी 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज कुख्यात अपराधी जंगली और बिल्ला पर 50 -50 हजार रूपए के इनाम दिए जाने की घोषणा की हैं। इस बाबत उन्होनें एक  पत्र पुलिस महा -निदेशक मनोज यादव को लिखा हैं। इन दोनों कुख्यात अपराधी पर हाथ -पैर तोड़ने और कातिलाना हमले करने के कई मामले शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 

पुलिस के मुताबिक कुख्यात अपराधी जंगली और बिल्ला ने वर्ष -2017 में बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी में भगत सिंह पर कातिलाना हमला किया गया था। इसके अलावा वर्ष -2019 में एक महा  विद्यालय  के प्रधानाचार्य डा. इक़बाल संधू पर कातिलाना हमला करके उनके हाथ पैर तोड़ दिए थे। इसके अतिरिक्त कई मुकदमें शहर के अलग -अलग थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना हैं कि ये इनाम उस शख्स को दिया जाएगा जो इन अपराधियों को पकवाएगा।  

Related posts

फरीदाबाद : जयहिन्द सेवा दल व श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर ने लगाया 18वां रक्तदान शिविर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -37,12 /2 में मामा को अवैध निर्माणों को करवाने के एवज में एक एससीओ दिया गया हो,पहले भी एक निगम अधिकारी को भी दिया गया था ऑफर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/ गुरुग्राम के लोग अपने घरों से सोच समझ कर निकले, जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!