
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को नहरपार के अलग -अलग स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम वसेलवा कॉलोनी , फरीदाबाद अवैध रूप से विकसित की जारी एक कॉलोनी में 20 डीपीसी , और पांच चारदीवारी को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त अमृता अस्पताल के निकट ग्रीन बेल्ट में लगाई गई अवैध सब्जी मंडी, लगभग अवैध रेहड़ी सहित अन्य अवैध कब्जे हटाए गए है। यह कार्रवाई भारी पुलिस के साए में की गई है। डीटीपी यजन चौधरी का कहना है कि उनकी यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

