Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कच्ची शराब बनाकर दिल्ली सप्लाई करने वाले आरोपी को थाना सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सूरजकुंड की टीम ने आज गांव अनंगपुर में कच्ची शराब तैयार कर दिल्ली, संगम विहार में सप्लाई करने वाले शख्स को जाल बिछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपित का नाम जितेंद्र , उम्र 32 वर्ष,निवासी गांव अनंगपुर, सूरजकुंड रोड , फरीदाबाद हैं। इसके निशानदेही पर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी एंव अन्य सामानों को बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ थाना सूरजकुंड में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूत्रों से गांव अंनगपुर पहाड़ों में कच्ची शराब बनाकर दिल्ली सप्लाई करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना सूरजकुंड प्रभारी रामवीर ने तुरंत एक टीम तैयार कर मौके पहुंचे। टीम ने संगम विहार जाने वाली पगडंडी पर झाड़ियों के रास्ते में छुप कर आरोपित का इंतजार किया। कुछ समय बाद एक शख्स मोटर साइकिल पर आते हुए नजर आया जिसको पुलिसकर्मियों की सहायता से दबोचा गया।

पकड़े गए आरोपित से मौके पर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुए। आरोपित का नाम जितेंन्द्र (32) गांव अनंगपुर का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में अवैध शराब बनाने व बेचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के निशानदेही पर कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी से लहान को बरामद किया गया। आरोपित ने ज्यादा पैसे कमाने के लालच में शराब बनाई थी। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्त्ता : संजय भाटिया

Ajit Sinha

शराब के ठेके के अंदर घुसकर ठेके के सेल्समेन से मारपीट करने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एमएलए बादली को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x