Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्मशान घाट में पुरुष की जगह महिला का शव देखकर उड़े परिजनों के होश,हंगामा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में लापरवाही से शव बदलने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने पुरुष की जगह महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। जब स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गए और श्मशान घाट में उन्होंने चेहरा देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुरुष की जगह महिला का शव था। उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला का शव वापस मंगवाया और सही शव स्वजनों को भिजवाया।

दरअसल, पल्ला निवासी 46 वर्षीय राजकिशोर की बीमारी के चलते रविवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने शव स्वजनों के हवाले कर दिया। राजकिशोर के बेटे रोहित का कहना है कि अस्पताल में राजकिशोर के अंतिम दर्शन करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना का हवाला देते हुए शव को दिखाने से मना कर दिया था। उधर महिला के स्वजन शव लेने अस्पताल पहुंचे तो वे भी पुरुष का शव देखकर चकरा गए। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की और तुरंत एंबुलेंस से राजकिशाेर का शव श्मशान घाट भिजवाया। वहां से महिला का शव वापस मंगाकर उसके स्वजनों को सौंपा दिया। दोनों ही परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से काफी रोष में है। पुलिस की माने तो इस मामले की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि शव कैसे बदले हैं ।

Related posts

हरियाणा: जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, एक युवा जिला प्रधान, 97 युवा हलका व ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एशियन अस्पताल में हुआ दूरबीन द्धारा गदूद के कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन

Ajit Sinha

चंडीगढ़: तिरंगे लगी गाड़ी को नहीं रोक रहे यूक्रेन और रूस के सैनिक: छात्र पुनीता खरब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!