Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -31 थाना पुलिस ने पतंजलि के कंटेनर को लेकर रफू चक्कर होने वाले एक शख्स को किया गिरफ्तार,कंटेनर बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -31 थाना पुलिस ने आज एक शख्स को पतंजलि कंपनी के साथ अमानत में खयामत करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे कंपनी के कंटेनर को बरामद कर लिया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल में भेज दिया हैं।
उप -निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना हैं कि बीते तीन नवंबर को सेक्टर -31 थाने में मुकदमा नंबर -629 दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 408 को दर्शाया गया था। इसके बाद उन्हें इस केस की इसके आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी सौपी गई थी। इस केस के आरोपी बबलू हैं। उनका कहना हैं कि इस केस शिकायत यह हैं कि पतंजलि के कंटेनर में दूध के पैकेटों को भर बीते तीन नवंबर को सेक्टर -28 के इलाके में छोड़ने के लिए आया था तथा सेक्टर -28 क्षेत्र में दूध को उतारने बाद, वह कंटेनर को पतंजलि कंपनी को बिना सूचित किए बगैहर कहीं और लेकर चला गया। इस केस की उन्होनें छानबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि आरोपी चालक बबलू अपने गांव मुदरिया, जिला औरेया, उत्तरप्रदेश लेकर चला गया हैं और इस वक़्त पतंजलि का कंटेनर वहीँ पर हैं। इसके बाद वह अपने टीम के साथ वहां पहुंच गए और वहां से कंटेनर के साथ आरोपी चालक बबलू को अपने कब्जे ले लिया और दोनों को आज फरीदाबाद ले आए। उनका कहना हैं कि आरोपी चालक बबलू को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने एसी नगर और पटेल नगर के निवासियों के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने जिले के थानों व चौकियों से103 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं,लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x