Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने राजकीय प्राथमिक स्कूल आदर्श नगर में टॉयलेट व हैंड वाश रूम का निर्माण कराया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने राजकीय प्राथमिक स्कूल आदर्श नगर में टॉयलेट व हैंड वाश रूम का निर्माण कराया है। इसे मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों के उपयोग के सौप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डी जी रवि चौधरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिता शर्मा आदि उपस्थित थे।
ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए गए। उन्होने ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसके लिए जरूरी है। स्वच्छ रहना। डी जी रवि चौधरी ने कहा कि नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। जागरूक होकर कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बीईओ शर्मा ने रोटरी ग्रेस का आभार प्रकट किया। उन्होंने ने कहा कि इस तरह के प्रयास की जरूरत है। इससे कम्यूनिटी स्कूल से जुड़ती है। इस अवसर पर अस्सिस्टेंट गवर्नर धीरज भुटानी, प्रोजेक्ट मैनेजर राज भाटिया,रोटेरियन अरुण बजाज, रमेश झवर, सतीश गुप्ता, संजीव ग्रोवर, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Related posts

नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विपुल गोयल और राजेश नागर भी मंत्री पद की शपथ आज लेंगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 18 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त ने कोरोना पॉजीटिव केस मिलने पर जिला में किए कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x