Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव में विभिन्न वर्गों के आरक्षण ड्रा हुए संपन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को लघु सचिवालय में नगर निगम के वार्डों के आरक्षण के लिए ड्रा आयोजित किए गए। उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद शर्मा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा आंतिल, पूर्व मेयर, पूर्व पाषर्दों, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पत्रकारों की मौजूदगी में यह ड्रा निकाला गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी भी करवाई गई।उपायुक्त  विक्रम सिंह की उपस्थित में हुए ड्रा में वार्ड-12. 14, 33,34, 45 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 33 व वार्ड 45 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। बीसी-ए के लिए वार्ड 6 व 46 आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 6 बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं जनरल महिलाओं के लिए वार्ड 2, 5, 13,15,17,20, 21,25, 28,30, 31, 37,43 आरक्षित किए गए हैं। बाकी वार्ड सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित रहेंगे। 

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा के आठ सालों में केवल और केवल झूठ और विकास के नाम पर घोटाले हुए है-उदयभान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पल गुंडे ने अवैध चारदीवारी तोड़ने गए ओल्ड निगम के तोड़ फोड़ दस्ते को गंदी -गंदी गालियां देते रहे,तोड़ डाला।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लोगों को फेस मास्क पहनने के प्रति प्रेरित करने हेतू चलाया एक और विशेष अभियान- एडीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x