Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास पर “फुट ओवर ब्रिज” बनाने के दिए आदेश, मौके पर पहुंचे अधिकारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर ग्रीन फील्ड व एनएचपीसी के बीच स्थित रेलवे अंडरपास के ऊपर जल्दी ही *फुट ओवर ब्रिज* बनने जा रही है। आज इस बाबत रेलवे मंत्रालय के सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जुगल किशोर वधवा व पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता राहुल एक साथ मौके का बारीकी से मुआयना किया। रेलवे अंडरपास पर फुट ओवर ब्रिज* बन जाने से रोजाना रेल लाइन पार करके गुजरने वाले हजारों दैनिक लोगों को अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना पड़ेगा। ये सब ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे व जल शक्ति राज्य मंत्री वीरन्ना सोमन्ना के साथ हुई मुलाकात के बाद ही संभव हो पाया है।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बुधवार को *फुट ओवर ब्रिज* की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने के लिए रेल मंत्रालय दिल्ली पहुंचे थे, वहां पर उन्हें रेलवे व जल शक्ति राज्य मंत्री वीरन्ना सोमन्ना से मिले, और वह अपने साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पास लेकर गए ई, वहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां आने का कारण पूछा, तो उन्होनें उन्हें ग्रीन फील्ड में स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश और सीवर के पानी भर जाने पर बड़े हादसे कई बार हो चुके हैं, इस दौरान हजारों लोग रोजाना अपनी जानें जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करके आते- जाते है, इस वजह से कई लोगों की जानें भी अब तक जा चुकी है। 

ये सब सुनने के बाद रेल मंत्री अशिवनी वैष्णव ने उनकी मांग पत्र पर “फुट ओवर व्रिज” बनाने के तुरंत आदेश कर अपने ओएसड़ी के द्वारा उनकी मांग पत्र को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विकास कुमार जैन के पास भेज दिया,और साथ के साथ उन्होनें आदेश की कॉपी को सिग्नेचर करके रेलवे के सम्बंधित विभाग में भेज दिया। 

उनका कहना है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व रेल व जल शक्ति राज्य मंत्री वीरन्ना सोमन्ना के आदेश के बाद आज वीरवार को दोपहर के ढाई बजे रेल मंत्रालय के सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जुगल किशोर वाधवा पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता राहुल के साथ ग्रीन फील्ड स्थित रेलवे अंडरपास पर पहुंचे, और बारीकी से मौके का मुआयना किया। आगे रेल मंत्रालय की कार्रवाई जारी है।   

Related posts

नए लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेश व जिला स्तरीय समितियों का किया गठन, लिस्ट जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के डीसी की इजाजत के बाद तैयार किया लो-कॉस्ट पोर्टेबल वेंटिलेटर 48 घंटे में तैयार किया गया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की,जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, 23 को जनसभा करेंगें, रणवीर शर्मा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x