Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा में पदों में परिवर्तन, जिला महिला मोर्चा की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति मीना पांडे को सौपी गई हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक सक्रियता से जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन में कुछ परिवर्तन कर कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिला कार्यकारणी में लिया गया है जबकी उनके स्थान पर नए व सक्रिय कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौंपा गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए यह फैसले लिए गए हैं जिनके अनुसार पूर्वांचल की वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पुरानी भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मीना पांडे को जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की जिम्मेवारी सोंपी गई है। जबकी गांव भुरजा के पवन चौधरी को सीकरी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से लढौली गांव के कुलदीप रावत को छांयसा मंडल, ठाकुर विजय पाल को सेहतपुर मंडल तथा रमेश विष्ठ को जवाहर कालोनी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री गोपाल शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों के साथ-साथ जिला कार्यकारणी में भी कुछ पुराने व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को लिया गया है, जिनमें जिला भाजपा महिला मोर्चा की र्पूव अध्यक्षा अनीता शर्मा,छांयसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी,सेहतपुर मंडल क ेपूर्व अध्यक्ष यशोदा डबराल तथा जवाहर कालोनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिगपाल रावत शामिल हैं। श्री शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों से संगठन और अधिक सक्रियता से सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर पाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: शराब की 75 हजार पेटियां गई कहां, सरकार में उच्च पदों पर बैठे हैं शराब तस्करों के सरगना– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी ने आज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में 58 हलका प्रधानों की नियुक्ति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक ललित नागर ने दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को दिया जनसभा का निमंत्रण,भाजपा सरकार की नाकामियों करेंगें उजागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x