Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बसंतपुर की सभी कालोनियों में मिलेगी लोगों को मूलभूत विकास कार्यों की सौगात: कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बसंतपुर की सभी कालोनियों में लोगों को अमृत-2 योजना के तहत बिजली, सीवरेज, मीठे पानी की सप्लाई और इंटर लाकिंग टाइल्स से बनाई गई पक्की गलियों तथा एलईडी दूधिया रोशनी की लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकार ने की गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय योजना के तहत समाज के अन्तिम छोर के व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर गत देर सायं बसंतपुर की समस्त जनता और सभी कालोनियों की आरडब्लूए द्वारा आयोजित अभिनन्दन सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले बसंतपुर में कितना विकास हुआ था और 2014 के बाद कितना विकास हुआ ये किसी से छुपाया नहीं जा सकता। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 63 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाली बसंतपुर की फिरनी और गलियों के निर्माण कार्य का  शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद  से जयपुर से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रणथंभौर का सफर साथ तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। अगले महीने में एक नया हाईवे रोड शुरू हो जाएगा जिससे मेरठ एक घंटा और गाजियाबाद 40 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचा जा सकेगा और यह आने वाले समय में देहरादून से जोड़ी जाएगा ताकि फरीदाबाद से देहरादून का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जा सके। इस तरह दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चुका है। जिससे आप मात्र आधे घंटे में जेवर एयरपोर्ट पहुंच सके। वहीं बड़खल चौक से जो सड़क अम्मा हॉस्पिटल जा रही है वही सड़क आगे नोएडा और गाजियाबाद तक जोड़ी जाएगी ताकि नेट और गाजियाबाद 20 मिनट में पहुंचा जा सके। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है।

Related posts

फरीदाबाद: उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन : लखन सिंगला

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ नगर निगम ने  आज सेक्टर-64 में अवैध रूप से बन रहे तीन शॉपिंग काम्प्लेक्स को धवस्त 

Ajit Sinha

कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर उपायुक्त ने जिला के 60 क्षेत्रों को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x