Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: अनियमितता पाए जाने पर जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश : यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने बताया कि शनिवार को भागीरथी गैस वितरण केंद्र के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शिकायत करते हुए कहा कि जेनिथ अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है। लोगों ने शिकायत दी कि अस्पताल में चिकित्सकों की सही ढंग से व्यवस्था नहीं है। ऑक्सीजन गैस भी मरीजों के परिजनों से स्वयं लाने के लिए कहा जाता है। 

उपायुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने के उपरांत उन्होंने स्वयं  अस्पताल का दौरा किया गया।  निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया। काफी देर पश्चात एक चिकित्सक वहां पर पहुंचा। इसके साथ ही अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा जांच एवं इलाज के रेट की सूची डिस्प्ले नहीं की गई थी। यह भी पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन था। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही एवं जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कमेटी में एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता,एसीपी बल्लभगढ़ व सीएमओ द्वारा नामित एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह जांच टीम पिछले 15 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उपायुक्त ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 11 से 17 अगस्त तक : उपयुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा-दुष्यंत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x