Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: लखन सिंगला हरियाणा कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सिंगला ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। लखन सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने पांच सीटों पर विजयी पताका फहराया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के जुमलों और झूठ को पूरी तरह से नकार दिया और यह जनादेश दे दिया है कि आने वाले समय में हरियाणा से भाजपा का बिस्तर बंधने वाला है और कांग्रेस के रूप में जनता अपनी सरकार चुनने का संकल्प ले चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद: विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट,रिश्वत का रुपया निगला

Ajit Sinha

मतदान के लिए आयोग की ओर से मतदाता पहचान-पत्र जारी किया हुआ है,11 और पहचान-पत्रों को विकल्प के रूप में मंजूरी दी है, डीसी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने मानव रचना स्थित 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का भी किया शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x