Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद :अंतर्राष्टीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला का उद्घाटन एक फरवरी को सीएम मनोहरलाल व महाराष्ट के सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा पर्यटन विभाग के महानिदेशक विकास यादव ने बताया कि 33वें अंतर्राष्टीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला का उद्घाटन एक फरवरी को होगा,जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व महाराष्ट के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस करेंगे। महानिदेशक श्री यादव ने यह जानकारी मेले के सफल आयोजन के मद्देनजर बुधवार को सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में अधिकारियों की मीटिंग में दी।



उन्होंने मेला के संबंध में आयोजित तैयारियों का जायजा लिया व पूरे मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें  कहा कि सूरजकुंड क्राफ्ट मेला की तैयारियों के संबंध में सभी कार्य 30 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी एजेंसी सफाई व्यवस्था का कार्य कर रही है, वह अपनी तैयारी पूर्ण रखे। इसी के साथ बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मेले में बिजली व सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगवाएं। उन्होंने झूला मालिकों को भी निर्देश दिए की झूला एरिया में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अत: सभी कार्य अच्छे ढंग से करें।

Related posts

केंद्रीय सङक़ एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने किया दिल्ली- मुंबई- वङोदरा लिंक एक्सप्रेस वे का निरीक्षण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल व उसके पिता महेंद्र चौधरी को मुंबई पुलिस चुपके से पकड़ कर ले गई,फरीदाबाद पुलिस बेखबर।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में विख्यात गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x