Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नवरात्रों के दूसरे दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा की गई. प्रातः कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मां, ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना में हिस्सा लिया और माता के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर अपने मन की मुराद मांगी. इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के राजनीतिक सलाहकार डॉ कौशल बाटला.भाजपा पार्षद मनोज नासवा, रोहित भाटिया, नीरज भाटिया, आर के बत्रा और धीरज ने माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए अतिथियों को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. इस अवसर पर भाटिया ने कहा कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. माता को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं. आप माता को शक्कर से बनी बर्फी का भोग लगा सकते हैं. श्री भाटिया ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे. भाटिया ने नवरात्रों के त्यौहार में पुलिस प्रशासन के सहयोग का भी आभार जताया.

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज 4 अवैध कालोनियों ने जमकर चलाया बुल्डोजर, कई अवैध निर्माण तोड़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज तुरंत प्रभाव से 137 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट अवश्य पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सेंट्रल जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की मीटिंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x