
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को निशुल्क तीर्थ स्थानों पर यात्रा करवाई जाती है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा पात्र वृद्धजनों को अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए 26 मार्च को विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत यात्रा करने के इच्छुक वृद्ध जन 22 मार्च तक www.saralharyana.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उसकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए।
इस योजना के तहत पहली विशेष ट्रेन 26 मार्च को अंबाला से रवाना होगी। इस ट्रेन में फरीदाबाद जिला के पंजीकृत यात्री भी सवार हो सकेंगे। यह विशेष ट्रेन 26 मार्च को दोपहर 03: 00 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। फरीदाबाद जिला के यात्री दिल्ली से ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

