Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शर्मनाक : एक शख्स ने 16 वर्षीय एक लड़की को रेप कर,गर्भवती बनाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया ,केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सेक्टर -55 थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय एक लड़की को रेप कर, गर्भवती बनाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स को खबर लिखे  तक गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सेक्टर -55 थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ 4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

 पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी उम्र करीब साढ़े सौलह साल हैं और वह  नौवीं क्लास तक पढ़ी हैं। वह तीन भाई -बहन हैं और वह दूसरी नंबर की हैं। उसका कहना हैं कि उसके मम्मी -पापा नौकरी करते हैं और वह दोनों रोजाना सुबह के वक़्त अपने घर से जाते हैं और शाम के वक़्त घर लौटतें हैं। इस दौरान वह अपने घर में बिल्कुल अकेली रहती हैं। उसका कहना हैं कि बीते 10 अक्टूबर -2917 को मुन्ना विकास नामक एक लड़का उसके घर में आया तथा उसके साथ जबरन बलात्कार किया और जाते -जाते उसे किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी दे गया।
उसका कहना हैं कि वह डर की वजह से आपबीती घटना क्रम किसी को नहीं बताई। उसका कहना हैं कि जब उसकी तबियत ख़राब होने लगी तो उसकी मां उसे ईलाज हेतु अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों  ने उसे गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद उसकी मां उसे अपने साथ लेकर पुलिस के पास थाने में  ले आई। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: शहर में यूनिफॉर्म व जेंट्री पर विज्ञापन के बकाया भुगतान न करने पर ठेकेदार एजेंसियों को नोटिस जारी: डॉ. गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन हेलमेट न पहननें पर दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटनें का काम करेगीं , पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी एसएचओ बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x