Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दो बाइक सवार दो बदमाशों ने खेड़ी गांव में आज एक 22 वर्षीय लड़के को गोलियों से भून कर हत्या कर दी, शहर के लोग दहशत में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी गांव में आज दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक शख्स को गोलियों से भून डाला जिससे उस शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब से पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो पदभार संभाला हैं उससे शहरवासियों को उम्मीद थी शहर में अपराध कम होगी, पर जिले में हत्या, लूटपाट, हत्या की कोशिश, छीना झपटी,चोरी के मामलों में इजाफा हुआ हैं और बढ़ते हुए वारदातों को ब्यापारी के साथ आम लोग दहशत में हैं।
खेड़ी गांव के बीचोबीच दोपहर के वक़्त खेड़ी गांव निवासी अशोक जिसकी उम्र तक़रीबन 22 साल हैं उसकी आज बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गंभीर अवस्था में उसे सेक्टर -16 स्थित एक निजी अस्प्ताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस केस में एसीपी सराय यशपाल खटाना का कहना हैं कि मृतक अशोक को कई गोली लगी हैं यह तो बताना अभी जल्द बाजी होगा पर पुलिस ने मौके से पांच खोल जरूर बरामद किए हैं। उनका कहना हैं कि मरने वाले अशोक पर लड़ाई झगडे के कई मुकदमें अलग -अलग थानों में दर्ज हैं और यह दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। उनका कहना हैं कि पुलिस घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उनकी क्राइम की टीम पूरी तरह से जांच में जुटी हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आइडिया थॉन हरियाणा 2023 में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें युवा: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सुप्रीम कोर्ट से मुआवजे का फैसला आने के बाद भी किसानों को मुआवजे की नहीं मिली राशि-सतपाल नरवत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x