Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दो दोस्त शर्त लगा कर एक साथ संतोष नगर के समीप लोहे के पुल से नहर में कूदे थे, पर एक लड़का गया डूब, दूसरा फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एक शख्स को अपने दोस्त से शर्त लगा कर एक साथ लोहे के पुल से नहर में कूदना महंगा पड़ा। एक लड़का नहर में ही रह गया जबकि उसका साथी नहर से निकल कर फरार हो गया। पुलिस की माने तो पुलिस नहर में डूबे हुए लड़के की तलाश कर रहीं हैं। डूबने वाले शख्स का नाम सुधीर पांडे और संतोष नगर का रहने वाला हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हैं कि संतोष नगर निवासी सुधीर पांडेय अपने पांच साथियों के साथ शराब पी रहे थे, इस दौरान सुधीर पांडेय, उम्र 19 साल व उसका एक दोस्त दोनों में शर्त लगी की, नहर में कूदने के बाद पानी में तैरते हुए कौन सबसे आगे निकलता हैं जो आगे सबसे आगे निकले गा ,वह शर्त जीत जाएगा पर सुधीर पांडे व अपने दोस्त के साथ नहर में तो कूद गए। कूदने के बाद सुधीर पांडेय नहर में डूब गया और उसे डूबते हुए देख उसका साथी नहर से निकल कर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पल्ला पुलिस को दी, पल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत कुमार का कहना हैं कि डूबे हुए लड़के सुधीर पांडेय की नहर में तलाश की जा रहीं हैं,जबकि उसका दूसरा साथी नहर से तैरते हुए निकल कर फरार हो गया। यह घटना तक़रीबन सांय 6 बजे की हैं।

Related posts

एक शख्स की हत्या करके उसकी लाश को बैग में बंद दिया फेंक, उसके दाए हाथ पर “रचना” व टी -शर्ट पर लिखा हैं “अबे भाभी हैं तेरी”

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक 10000 रूपए के एक ईनामी  बदमाश विनोद को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आईजीपी साऊथ रेंज, रेवाड़ी के आईजी विकास कुमार अरोड़ा सोमवार को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x