Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट न. 782 बी में अवैध निर्माण बनाने वाले बिल्डर पर दर्ज कराएगा केस।

  अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों के लूट खसोट करने वाले रवैये  और  तानाशाही के चलते आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया हैं। इस रवैये में डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग  की   लापरवाही बरतने की बात सामने आई हैं। अधिकारी के इस  लचर रवैये के कारण लूट खसोट करने वाले बिल्डर के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि प्लाट -782 ,ब्लॉक बी की शिकायत उनके पास आई हैं जल्द ही उस मामले में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

हेमंत पंडित, करिश्टल बसु व रीना बेरी का कहना हैं कि वह लोग प्लाट -708,ब्लॉक बी में बने अलग – अलग फ्लैटों में रहते हैं। उनका कहना हैं कि उनके फ्लैटों के पीछे के हिस्सों में एक टावर हैं जिसका प्लाट न. 782 हैं और इस टावर में कई फ्लैट बने हुए हैं का पिछले हिस्से में अवैध रूप से जरुरत से कहीं ज्यादा एरिया कवर किए गए हैं। इसके कारण से उनके फ्लैटों धूप और हवा आने बंद हो गए हैं। उनका कहना हैं कि बिल्डर लोग इस अवैध निर्माण को बना रहे थे तो बिल्डरों को उन्होनें काफी कहा था कि आप इस अवैध को रोकों पर उसने अपना काम  नहीं रोका और काम जारी रखा।  उनका कहना हैं कि जब उस बिल्डर ने उनकी बाते बिल्कुल नहीं मानी तो उन लोगों ने बिल्डर के खिलाफ  एक शिकायत मुख्य प्रशासक हुड्डा, चंडीगढ़ और डीटीपी इंफोर्स्मेंट,फरीदाबाद को एक शिकायत मेल की थी।

इस बात को तक़रीबन 2 साल से अधिक हो गए। इस बीच में  उन अधिकारीयों को एक नहीं, दो नहीं ,बल्कि कई -कई रिमांडर भी मेल किए पर उनकी शिकायतों को सम्बंधित विभाग के द्वारा दरकिनार कर दिया गया और उस बिल्डर के खिलाफ सालों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी में इतने महंगे फ्लैटों को इस लिए ली थी कि अपने परिवार के साथ शकून से रह सके पर इस बिल्डर ने उनके शकुन को छीनने की कोशिश की,बल्कि बिल्डर ने उन्हें खुले रूप में उनसे कहा था कि आप लोगों को जो करना हैं वह कर लो। मेरा चैलेंज हैं आप लोगों को इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करवा कर देखों पर वे लोग अपने काम को जारी रखे हुए हैं। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि वह जल्द ही अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

Related posts

जन-आक्रोश रैली’ में दिखेगा फरीदाबाद की जनता का भाजपा के प्रति आक्रोश : उदयभान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला से शारीरिक संबंध व आपत्तिजनक वीडियो बनाने व धमकी देने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 मई तक ड्रोन का उपयोग बंद; जनता सतर्क रहे – डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x