Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, एमसीएफ आपस में उलझे ग्रीन फील्ड कॉलोनी को लेकर, जीआरडब्लुएस ने हटाई अतिक्रमण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट व फरीदाबाद नगर निगम की अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान को ठेंगा दिखाते ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी की टीम ने आज शनिवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के मॉल रोड से अतिक्रमण को हटाया,साथ में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने दुकानों के आगे काउंटर रेहड़ी-पटरी और खोखे न लगाने की चेतावनी दी है। बताया गया है कि सड़कों के दोनों तरफ रेहड़ी-पटरी,खोखे, काउंटर और बड़ी-बड़ी गाड़ियां और मोटर साइकिलों के खड़ी होने से, इस रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

क्योंकि यह काम डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद व फरीदाबाद नगर निगम का है, पर यह दोनों के दोनों विभाग अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाते नहीं, इसी लिए यह कार्य ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी की टीम को जनहित में करना पड़ रहा है। इस मामले में फरीदाबाद के डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद नगर निगम में ट्रांसफर है, इसीलिए अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाने की जिम्मेदारी फरीदाबाद नगर निगम का है। वही, फरीदाबाद, एनआईटी नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाने का कार्य डीटीपी इंफोर्स्मेंट ,फरीदाबाद के पास है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि नक्शा और कंप्लीशन सर्टिफिकेट को कौन देता है, डीटीपी प्लानिंग देता है, और अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा ग्रीन फील्ड से फरीदाबाद नगर निगम हटाएगा। अगर फरीदाबाद नगर निगम बिल्डिंग का नक्शा और कंप्लीशन सर्टिफिकेट देता तो उसकी जिम्मेदारी बनती है , ग्रीन फील्ड कॉलोनी से अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाने का।

Related posts

फरीदाबाद : डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार ने आज प्रदूषण फ़ैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु नगर निगम को दिए आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो महिला आरक्षित वार्ड नहीं है उनसे महिलाएं चुनाव नहीं लड़ सकेंगी : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सरदार जगजीत सिंह बने चौथी बार आरडब्ल्यूए सेक्टर-29 के प्रधान  विधायक ललित नागर ने दी बधाई 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x