Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: मंडल आयुक्त संजय जून ने कहा,कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च  तक सभी स्कूलों की छुट्टी, खोला तो होगी कार्रवाई।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मंडल आयुक्त संजय जून ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति एहतियात बरतते हुए 31 मार्च 2020 तक सभी स्कूलों की छुटियां की हुई हैं तथा स्कूलों में बच्चों को बुलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। अगर इस अवधि में कोई भी स्कूल खुला मिला और उसमें बच्चों को उपस्थित पाया गया तो संबंधित स्कूल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मंडल आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व तहसीलदार की टीम बनाई गई है, जिसे निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों की रैडंम चेकिंग करें। जो स्कूल आदेशों की अवहेलना करता मिले तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाएं।

Related posts

आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों फर्जी केसों में फंसाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता दिया करारा जवाब-वर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चेक चुराकर और फर्जी हस्ताक्षर करके कंपनी से लगभग 21 लाख रुपए निकालने वाला पूर्व लेखाकार पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिस मेहमान के लिए महिला चाय बनाने के लिए गई, उसी मेहमान ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसकी पिटाई कर दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!