Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने कांवड़ा व डूंगरपुर गांव में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कालोनियों को तहस -नहस किया, डीपीसी तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार ने आज नहरपार के कावड़ा गांव में दो अलग -अलग स्थानों पर तक़रीबन 20 एकड़ जमीनों पर विकसित की  जा रहीं अवैध कालोनियों को तहस -नहस कर दिया  के अलावा 80 से अधिक डीपीसी को भी जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। उनका कहना हैं कि इन कालोनियों में इससे पूर्व में भी तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया था।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज नहरपार के कांवड़ा व डूंगरपुर गांव में करीब 20 एकड़ जमीनों में अवैध रूप से कालोनियों को विकसित की जा रही थी। उन सभी  कालोनियों को जेसीबी मशीन की सहायता से उसकी तक़रीबन सभी नेटवर्कों को तहस -नहस कर दिया गया। उनका कहना हैं कि इसके अलावा अवैध रूप से 80 से अधिक डीपीसी व बाउंड्री को भी तोड़ दिया गया हैं। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाना के प्रभारी सोहनपाल खटाना कर रहे थे जबकि तोड़ फोड़ की कार्रवाई उनके नेतृत्व में की गई हैं इस दौरान उनके साथ कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल व प्रदीप राणा मौजूद थे।
 

Related posts

फरीदाबाद: सीक्रेट खुलने के डर से भाभी अपने 15 वर्षीय देवर की चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 1975 में लोकतंत्र की हत्या करके आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने देशद्रोह का कार्य किया : राम बिलास शर्मा

Ajit Sinha

विद्यार्थियों के 60 स्टार्ट-अप आइडिया प्रदर्शित किए गए , सर्वश्रेष्ठ आइडिया को मिलेगा 50 हजार का नकद पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x