Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल नीमका में महिला कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद ने जिला जेल नीमका, फरीदाबाद में महिला कैदियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष संदीप गर्ग के  कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव श्रीमती रीतू यादव की देखरेख में आयोजित किया गया। इस आयोजन में अमृता अस्पताल,सेक्टर 88, फरीदाबाद का सहयोग रहा।शिविर में महिला कैदियों की नेत्र जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम ने कैदियों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कैदियों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए जानकारी दी गई।इस शिविर के दौरान,जेल लोक अदालत का भी आयोजन किया गया। लोक अदालत में 10 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 3 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। यह पहल कैदियों को त्वरित न्याय प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए की गई थी। यह आयोजन महिला कैदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और न्यायिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।शिविर के दौरान डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुमित पंवार, अमृता अस्पताल से डॉ. फीहा, डॉ. शिवाकांत, सहायक प्रबंधक शिवम वर्मा और उनकी टीम व मुख्य रक्षा वकील रविंद्र गुप्ता, स्टेनोग्राफर प्रभात शंकर जेल स्टाफ के सदस्यों सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी खेल में बाप -बेटे की चाकुओं से गोद कर हत्या, चार लोगों की हालत गंभीर-भर्ती।

Ajit Sinha

बिजली विभाग के जेई सहित 3 कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव करके ह्रदय रोगों से बचा जा सकता हैं डा. एस.एस बंसल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x