Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कस्टडी से कुख्यात अपराधी विकास दलाल को भागने के मामले में क्राइम ब्रांच – 30 ने 3 और बदमाशों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :कुख्यात अपराधी विकास दलाल को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने आज तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं,पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो तीनों बदमाशों के खिलाफ तीन अलग – अलग थानों में आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। फ़िलहाल इन तीनों आरोपियों को विकास दलाल के भागने केस में गिरफ्तार किया हैं।
इंचार्ज संदीप मोर का कहना हैं कि दीपक उर्फ़ उकला, रणवीर और बोनी उर्फ़ पवन, वजीर उर्फ़ छोटा निवासी गांव बामडोला ,जिला झज्जर को एसजीएम नगर थाने में आठ सितंबर को दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से तीन पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, इनके तीन मुकदमें सराय खब्जा ,सेक्टर -31 व एसजीएम नगर थानों में आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। उनका कहना हैं कि इन बदमाशों ने हत्या व हत्या कोशिश करने तथा रंगदारी के कुल 17 मुकदमें के आरोपी विकास दलाल को बादशाह खान अस्पताल के प्रांगण से पिस्तौल से फायरिंग करते हुए पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गया था। इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उप -राष्टपति वेंकैया नायडू से भेंट की,प्रदेश के युवाओं को एचटेट परीक्षा देने 50 किलोमीटर से अधिक नहीं जाना पड़ेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देखों एमसीएफ कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा साहब, अपने तोड़फोड़ विभाग के करतूत, बनवाए जा रहे है अवैध दुकानें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x