Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सै.17 ने देश के कई प्रदेशों के 50 जिलों में लूटपाट,हत्याएं,चोरी व छीना झपटी के सैकड़ों वारदातों में 3 गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,सेक्टर -17 ने आज देश भर के 50 शहरों में चोरी,लूटपाट व डैकेती के दौरान 7 लोगों की हत्याएं करने वाले एक गिरोह के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल, एक चाकू व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पकडे गए तीनों आरोपियों को मुजेसर थाने में दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार किए हैं। यह मुकदमा एक ब्लाइंड मर्डर का था।
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुजेसर थाना में बीते 29 अप्रैल 2018 को मुकदमा नंबर – 284 दर्ज किया गया था,जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 201 व 34 को दर्शाया गया था। इस केस की लंबी जांच के बाद इस केस को क्राइम ब्रांच,सेक्टर – 17 को इसके आगे की कार्रवाई हेतु सौपी गई थी। यह अज्ञात लड़के की हत्या का मामला था। उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 के इंचार्ज विमल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। उनकी टीम ने जब इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई जगतार उर्फ़ सरदार सिंह निवासी गांव इस्माईल पुर,कुरुक्षेत्र , हरियाणा, प्रेमनाथ उर्फ़ पिंटू निवासी गांव फूलपुर कलवारी,जिला बस्ती ,उत्तरप्रदेश व गणेश गिरी निवासी गांव सिमर स्वरूप जिला छपरा, बिहार पर जाकर अटक गई।
उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने पकडे गए आरोपी जगतार से गहनता से पूछताछ की तो उसने मुजेसर थाना क्षेत्र में अरविंद नामक शख्स की हत्या करना कबूल किया। इसमें उसका एक साथी जहांगीर भी था जो अभी भी फरार हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक अरविंद उसके साथ बेलदारी करता था। इसके अलावा हत्या आरोपी जगतार ने पुलिस को बताया कि देश के अलग -अलग प्रदेशों के जिलों में उसने अपने साथियों के साथ मिल कर लूटपाट, डकैती व छीना झपटी के दौरान 7 हत्याएं करना कबूल किया हैं। इनमें से कई केसों में वह गिरफ्तार हो चुका हैंऔर देश के10 से अधिक जेलों में बंद रहा हैं। उनका कहना हैं कि आज उपरोक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर तीनों आरोपियों को लिए गए हैं।

Related posts

गांव पलवली में महिलाओं ने शराब के ठेके में की तोड़फोड़, शराब के पेटियों को लूट कर ले जाते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

यमुना क्षेत्र में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पिछले दिनों हुई लूटपाट की घटना का लिया कड़ा संज्ञान,लापरवाही बरतने वाले 4 एसएचओ को निलंबित करने के दिए आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x