Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज अपने सभी अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू में और सख्ती बरतने का दिए निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज टेलीकांफ्रेंस बैठक मे निर्णय लिया गया कि माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन को स्पष्ट तौर पर चिन्हित किया जाए  और पुलिस ड्यूटी पक्की और प्रभावी  हो। नाइट कर्फ़्यू को सख़्ती से लागू करें। विभिन्न स्थितियों में भीड़ की संख्या के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश है। इसे तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करें।

सारा ध्यान मास्क पहनने के व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए हो। मास्क ना पहनने वालो के चालान करें और फ़्री में मास्क वितरण कर इसको बढ़ावा दें। जागरूकता मीटिंग अधिक से अधिक करें। संवाद इस तरह का हो लोग बचाव के तरफ़ ध्यान दें, पैनिक क्रीएट ना हो।कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और जीयो-फ़ेन्सिंग में सीएमओ का सहयोग करें। इसके लिए उनसे लगातार सम्पर्क रखें। अस्पतालों के लगातार सम्पर्क में रहें। वहाँ मरीज़ों के परिवार और अस्पताल प्रबंधन के बीच किसी तरह के वाद-विवाद में फ़ौरन हस्तक्षेप करें। आरडबल्यूए और इंडस्ट्रीयल एसोसीएशन से सम्पर्क रखें।पुलिस कर्मी स्वयं कोरोना से बचने के तमाम उपायों का पालन करें, जैसे कि मास्क पहनना, हाथ-धोना, दो गज की दूरी रखना और ग़ैर-ज़रूरी मुलाक़ातों से बचना। पुलिस कर्मी स्वयं बचे रहेंगे तभी दूसरों को बचा पाएँगे।ऑक्सीजन के गोदाम को सुरक्षा दि जाए। प्रशासन के अन्य प्रभाग से सतत और प्रभावी सम्पर्क रखें।

Related posts

28 सितम्बर को यूपी के सीएम योगी और 1 अक्तूबर को पीएम मोदी फरीदाबाद में करेंगे वोट की अपील

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक क्रांतिकारी राजनीतिक बदलाव, इस बार जुमलों ,झूठ और बहकावे की राजनीति को त्याग, मुद्दों के आधार पर वे अपना वोट करेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने कहा पत्रकारों जिले भर में काम करके दिखाएगें बातों में क्या रखा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x