Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री  विपुल गोयल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में पहुंचकर पौधारोपण किया और हरित हरियाणा अभियान को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर मौजूद डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह  इंसां ने कहा कि पौधारोपण करना एक नेक कार्य है। यह अच्छी बात है कि वर्तमान सरकार और इसके नुमाइन्दे पौधारोपण पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की स्वच्छता अभियान की भी तारीफ की। इस मौके पर डेरा मुख्यालय में पौधारोपण कर केबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने डेरा प्रमुख के निर्देश पर डेरा अनुयायियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रकल्पों की प्रशंसा की।

उन्होंने डेरा प्रमुख से प्रार्थना की कि वह अपने अनुयायियों को पौधारोपण के लिए और अधिक प्रेरित करें जिससे हमारा हरियाणा हरित हरियाणा बन सके। वहीं,  भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के हरित हरियाणा अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में ढाई करोड़ पौधे लगाने और लोगों के सहयोग से इन्हें पालने का अभियान चलाया गया है। इसमें धर्मगुरुओं का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने डेरा प्रमुख की सामाजिक गतिविधियों की भी प्रशंसा की।

Related posts

फरीदाबाद और पलवल जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में मुलाकात की.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x