Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लखन सिंगला कांग्रेस की कुनबा बढ़ाने में बहा रहे पसीना किसे जोड़ा -देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे एवं भाजपा नेता डालचंद डागर व आम आदमी पार्टी की नेत्री निशा भारती ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान,राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष  उदयभान ने डालचंद डागर व निशा भारती का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में अब बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और हिमाचल, कर्नाटक से इसकी शुरुआत हुई है और आने वाले समय में हरियाणा सहित देशभर के सभी राज्यों में कांग्रेस पुन: सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने इस जोश को कम न होने दें और जन-जन में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करें ताकि वर्ष 2024 में इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देशभर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद है और आने वाले समय में चार राज्यों में होने वाले चुनावों में भी कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाकर नया कीर्तिमान रचेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला व डालचंद डागर ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन में पहुंचाने में जुटा हुआ है और कर्नाटक की जीत के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं का कांग्रेस की ओर रूझान बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में विभिन्न पार्टियों के कई दिग्गज नेता कांग्रेस का दामन थामने का मन बना चुके है और वह सही समय का इंतजार कर रहे है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में नगर निगम चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने में लगे अधिकारियों के तबादलों पर रोक

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 1 नवंबर हरियाणा दिवस से लागू होगी प्रदेश की नई उद्योग तथा रोजगार नीति- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

एनएचआईडीसी ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड में 5 करोड़ दिए,कोरोना पॉजिटिव निजी व सरकारी अस्पताल मुफ्त इलाज।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x