Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नेशनल शूटिंग में छाया पलवल का छोरा, कर दी मेडल की बौछार।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड की वादियों में स्थित डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पलवल के गाँव मुनिरगढी के छोरा कपिल बैंसला ने कमाल कर दिया। चैंपियनशिप में 20 वर्षीय युवा निशाने बाज कपिल बैंसला ने एक गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने जिले का नाम हरियाणा में रोशन किया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कपिल बैंसला को बधाई दी और सम्मान किया।  उनके साथ स्पोर्ट्स फॉर ऑल के डॉक्टर धर्मवीर डागर, मिशन डायरेक्टर विकास डागर और उनके सुभाष बैंसला मौजूद रहे। पलवल के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कपिल बैंसला, जिन्होंने चार साल पहले फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित गन मास्टर्स शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में शूटिंग शुरू की थी।

कपिल ने  पहला जूनियर राष्ट्रीय खिताब शुक्रवार सुबह हुई चैंपियनशिप में 600 में से 547 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उसकी कामयाबी पर गांव में जश्न का माहौल है।स्टार निशानेबाज कपिल बैंसला ने कहा कि, आज का दिन उनके लिए यादगार दिन है। यह मेरा पहला जूनियर राष्ट्रीय खिताब था और स्वर्ण जीतना सच में खास है। अब आने वाले दिनों में मेरे दिमाग में 2028 में होने वाला ओलंपिक है।

Related posts

शख्स ने पहले पत्नी की, फिर बेटा और बेटी की पिटाई की,फिर बेटे की कंधे में मारी गोली, फिर खुद सिर में गोली कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को बड़े धूमधाम के साथ गोपाष्टमी समारोह बनाया जाएगा।

Ajit Sinha

25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, विद्यालयों में श्रमदान होगा अनिवार्य : सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x