Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज भाजपा के अनेक वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन में बढ़ाया जोश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज अनेक भाजपा वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकनों में भागीदारी कर उनका जोश बढ़ाया और उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि जनता भाजपा के विकास कार्यों पर तीसरी बार भी मुहर लगाएगी और फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।  नागर ने कहा कि पूरे हरियाणा में समान गति से विकास कार्य चल रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वास्तव में नायाब मुख्यमंत्री हैं, जो अपने कुशल नेतृत्व में पूरे हरियाणा को विकास की राह पर तेज गति से ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के हौसले पस्त हैं और उनकी तरफ से बड़ी कम संख्या में नामांकन आए हैं। वहीं भाजपा के उम्मीदवार जनता से डोर टू डोर आशीर्वाद मांगने के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 2 मार्च को वोट जरूर दें क्योंकि वोट लोकतंत्र में मतदाता की ताकत है। नागर ने कहा कि फरीदाबाद समेत हरियाणा के चुनाव वाली सभी जगहों पर बड़ी संख्या में मतदान करेगा और नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में भाजपा के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के विकास में राज्य की सरकार को सहयोग करेंगे।

Related posts

अवैध टियूबवेलों पर कार्रवाई हो, लोगों पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो. कमिश्नर अनीता यादव

Ajit Sinha

पत्रकार अजीत सिन्हा द्वारा आयोजित माता वैष्णों देवी के नाम के विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नेशन फर्स्ट, स्वदेशी मस्ट – सतीश कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x