Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिल्ली के स्क्रैप व्यापारी की अपहरण करने के बाद हत्या कर सेक्टर -60 के समीप रेलवे स्टेशन पर फेंकने के सनसनीखेज मामले में थाना आदर्श नगर , फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम राहुल (22) निवासी गांव ठुलाई जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव पाली तथा बाबू (24) निवासी रनुआ खेडा जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद है। मरने वाले स्क्रैप व्यापारी का नाम आरिब है। इस मामले में दिल्ली के थाना चांदनी महल में तैनात उप -निरीक्षक हरीश की शिकायत पर हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 
पुलिस प्रवक्ता अनुसार उप निरीक्षक हरीश थाना चांदनी महल दिल्ली ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 7 मार्च को मोहम्मद आरिब निवासी दरियागंज, दिल्ली की गुमशुदगी की सूचना थाना चांदनी महल में प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में गत 10 मार्च को थाना चांदनी महल में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से एक संदिग्ध को काबू किया गया। जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर गत 7 मार्च को सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर आरिब की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया।

जिसकी निशानदेही पर सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर रेलवे लाइन के पास मोहम्मद आरिब का शव मिला। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना आदर्श नगर की टीम ने 10 मार्च को राहुल(22) निवासी गांव ठुलाई जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव पाली तथा बाबू(24) निवासी रनुआ खेडा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रशासन का दायित्व: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर किडनेप कर लूट की वारदात को अंजाम देने के तीन आरोपितों को पुलिस धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लगभग 95 लाख रूपए की धनराशि के विकास कार्यों दी सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x