Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को मिला बलदेव अलावलपुर का साथ, हुए गदगद -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा प्रतिदिन मजबूती की तरफ आगे बढ़ रहे हैं दरअसल टेकचंद शर्मा को लगातार भाजपा के तमाम साथियों का साथ मिल ने जा रहा है, हाल ही में पृथला विधानसभा से भाजपा की वरिष्ठ नेता बलदेव अलावलपुर ने भी अपनी समस्त सरदारी के साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशी टेकचंद शर्मा का समर्थन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बलदेव अलावलपुर ने बताया कि जो लोग यह सपना देख रहे हैं कि इस बार पृथला में कमल नहीं खिलेगा यह उनका सपना ही सपना रह जाएगा। क्योंकि इस बार टेकचंद शर्मा के साथ मिलकर पृथला विधानसभा क्षेत्र में हर हाल में कमल खिलाने का काम करेंगे।।वही बलदेव अलावलपुर और समस्त सरदारी का समर्थन मिलने के बाद टेकचंद शर्मा ने कहा कि जिसके बाजू इतनी मजबूत हो उसको किसी बात की कोई चिंता नहीं इस बार पृथला विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों के साथ कमल को खिलाने का काम करेंगे और लगातार प्रार्थना विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरियों का साथ और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।।वहीं विपक्ष के प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए टेकचंद शर्मा ने कहा कि कुछ साथी अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बार हरियाणा में सरकार नहीं बन पा रही है तो उनको मैं बता दूं हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है कोई गलतफहमी में ना रहे।।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद के सोतई गांव को 15 अगस्त को मिलेगी स्वच्छता-रूपी ‘आजादी’, 

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ ; स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुई फुल ड्रैस रिहर्सल

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी शहरों में 5 एकड़ से 100 एकड़ तक की भूमि पर ऑक्सी वन के नाम से लगाए जाएंगे पेड़-पौधे- मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x