Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीसी समीरपाल सरों के तबादले के बाद 12 /2 ,सेक्टर -37 में बचे हुए अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का स्टे क्या जिला प्रशासन निरस्त करवा पाएगा या नहीं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : डीसी समीरपाल सरों के तबादले के बाद 12 /2 ,सेक्टर -37 में पर बचे हुए अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों का स्टे क्या जिला प्रशासन निरस्त करवा पाएगा या नहीं यह चर्चाएं कल शाम से  शुरू हो गई हैं। बताया गया हैं कि समीरपाल सरों के जाने से भाजपा के एक मंत्री से जुड़े बिल्डर बेहद खुश होंगें। क्यूंकि अब उनकी बची हुई अवैध  शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को टूटने का खतरा काफी कम  हो गई  हैं।
दरअसल में डिप्टी कमिश्नर व निगमायुक्त समीरपाल सरों  ने अवैध निर्माणों के खिलाफ जो  अभियान चलाया हुआ था उनके इस अभियान के चपेट में शहर के बड़े – बड़े वह बिल्डर आ गए जो कानूनी नियमों को ठेंगा दिखातें हुए खुलेआम अवैध निर्माणों का कार्य धड़ल्लें से चला रहे थे और इन अवैध निर्माणों की वजह से  प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की काफी बदनामी हो रही थी। इसके बाद उन्होनें फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में शिकंजा कसने के उद्देश्य से अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की  जिसके बाद फरीदाबाद के बिल्डरों में खलबली मच गई और उनके जहां -जहां से वह लोग अपने अवैध निर्माणों को बचाने हेतु  सिफारिशें करवा सकतें थे वह सब के सब फ़ैल होते हुए नजर आए।
गौरतलब हैं कि बीते 24 अक्टूबर को प्रात 10 बजे 12 /2 , सेक्टर -37 में  अवैध रूप से बने दो चार मंजिला इमारत सहित चार बिल्डिंगों को तीन पोकलेन व तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से तोड़ दी गई थी। उन सभी बिल्डिंगों को डिप्टी कमिश्नर व निगमायुक्त समीरपाल सरों के आदेश  पर तोड़ दी गई थी। इसमें एक पूर्व मंत्री के रिस्तेदार व दिल्ली के एक पार्षद के साथ कई बिल्डरों के बिल्डिंगें थी। यहां की जो तोड़फोड़ थी फरीदाबाद के अभी तक के इतिहास में सबसे बड़ी तोड़फोड़ थी इसके बाद से पुरे शहर में   चर्चा का विषय बना हुआ था। इतना ही नहीं जिन -जिन बिल्डरों ने वहां पर अवैध निर्माण किया था उन में से छह बिल्डरों के खिलाफ सराय थाने में एक दर्जन से अधिक धाराओं  के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: छेड़छाड़ व मारपीट के केस में आरोपित अशोक गोयल के समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे सीपी ऑफिस, पीड़िता भी पहुंची -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

15 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने हेतु अब राष्ट्रवाद की बात करने लगे हैं, अभय चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाने में हुए भ्रष्टाचार के उजागर के कारण एसएचओ पंकज का किया गया हैं कैथल तबादला,पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x