Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:एक नवजात बच्ची लावारिश अवस्था में मलेरना रोड की झाड़ियों से पुलिस को मिली हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक नवजात बच्ची को कड़ाके की ढंड में कांपते हुए अवस्था में महिला थाना बल्लभगढ़ की एसएचओ गीता ने आज दोपहर लगभग 1:30 बजे मलेरना रोड स्थित झाड़ियों से बरामद की हैं। एसएचओ गीता ने तुरंत नवजात बच्ची को तौलिया में लपेट कर जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए तुरंत पहुंचाया जहां बच्ची की देखरेख की जा रही हैं। जांच के दौरान बच्ची के पैर पर लगे टैग पर बेबी ऑफ़ नीतू लिखा हुआ मिला हैं। इस संबंध में थाना आदर्श नगर में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूचना मिली कि बल्लभगढ़, मलेरना रोड पर एक नवजात बच्ची झाड़ियां में पड़ी है जोकि ठंड से कांप रही है। ये सूचना मिले के बाद पुलिस टीम बिना देरी के तुरंत मौके पर पहुंच गई, और वहां से बच्ची को बरामद कर, बच्ची को तुरंत एक कपड़े और तौलिया में लपेट कर, उसे लेकर तुरंत जिले के नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। वहां पर पहुंचते ही बच्ची को डॉक्टरों द्वारा तुरंत उपचार दिया गया। बच्ची अब सुरक्षित है। नवजात बच्ची के पैर पर एक टैग है जिस पर लिखा है, बेबी ऑफ नीतू का टैग है। पुलिस टीम द्वारा फरीदाबाद के सभी अस्पतालों के रिकॉर्ड चेक किए जा रहे है। रास्ते में लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। आरोपितों के खिलाफ कानूनी की उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी को बच्ची के माता-पिता के बारे मे सूचना मिले तो पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने देशभर से आए पहलवानों का हौसला बढ़ाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितेंद्र चंदेलिया के भाई पर हुए हमले को लेकर पुलिस कमिश्रर से मिले जिले के कांग्रेसी के दिग्गज 

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने बारिश के मद्देनजर आपात स्थिति व जलभराव से निपटने हेतु दिए आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x