Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी से दो प्रॉपर्टी डीलर,1 बाउंसर सहित 4 लोगों को 6 पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस सहित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी से दो प्रॉपर्टी डीलर, एक बाउंसर सहित चार लोगों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल 32 बोर, 40 जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा व एक सेंट्रो कार बरामद किए हैं। इन आरोपितों में खरीदने और बेचने वाले, दोनों आरोपित शामिल हैं। इस मामले में एक एफआईआर सूरजकुंड थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत दर्ज हैं , में सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है .ये जानकारी आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम राहुल, कपिल, मोहम्मद हैदर और हैदर अली है। आरोपित राहुल, निवासी  गांव मेवला महाराजपुर, कपिल , निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, मोहम्मद हैदर, निवासी  सेहतपुर पल्ला, फरीदाबाद व  हैदर अली, निवासी बदरपुर, दिल्ली है। उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम गत 19 मार्च 2024 को गश्त पर थी। गश्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से आरोपितों  के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 2 लडको को सेंट्रो गाड़ी सहित काबू किया। आरोपितों की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 3 देसी पिस्टल 32 बोर, 1 देशी पिस्तौल 315 बोर व कुल 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपितों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि आरोपितों को मुकदमे में अधिक पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से पता चला की आरोपितअवैध हथियार को मोहम्मद हैदर, निवासी  पल्ला से खरीद कर लाए है। जिसको भी उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मोहम्मद हैदर से पूछताछ में सामने आया की आरोपित ने 1 देशी पिस्तौल, आरोपित हैदर अली को भी बेच रखी है। जिसके बाद  टीम ने आरोपित हैदर अली को भी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 5 जिंदा रोंद बरामद हुए है। आरोपित राहुल से भी पूछताछ के दौरान 1 देशी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। आरोपितों  से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित कपिल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। और राहुल बाउंसर का काम करता है आरोपित मोहम्मद हैदर भी पहले प्रॉपर्टी डीलर का काम पल्ला में करता था। आरोपित  राहुल पर पूर्व में एक लडाई झगडे का मुकदमा, हैदर अली पर पूर्व में लडाई-झगडे व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में पूछताछ व बरामदगी के बाद आज सभी आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया । 

Related posts

फरीदाबाद: खोरी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर फरीदाबाद पुलिस की दिल्ली पुलिस के साथ होटल राजहंस में हुई समवन्य बैठक

Ajit Sinha

विलेज चार्मवुड में रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से बनाई गई, 15 दुकानों पर की सीलिंग,100 घरों के आगे से हटाए अवैध कब्जे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवरात्रों की शुरूआत के साथ ही सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में बुधवार को भव्य पूजा अर्चना की गई श्रद्धालुओं की भीड़ उमरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x