Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी के संगठन में विस्तार, व्यापार सेल में 22 जिला प्रधान नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेश मित्तल, प्रदेशाध्यक्ष महावीर गुप्ता  व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद व्यापार सेल में 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा अंबाला में गगनदीप सिंह, भिवानी में नरेंद्र सोनी, दादरी में मनफूल शर्मा, फरीदाबाद में राकेश गर्ग, फतेहाबाद में प्रवीन जैन, गुरुग्राम में मनोज कुमार, हिसार में रविंद्र सैनी व झज्जर मनी गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला प्रधान बनाया गया है। इसी तरह जींद में हर्ष अरोड़ा, कैथल में देवेंद्र सिंह, करनाल में सुभाष चंद गुप्ता, कुरुक्षेत्र में रणबीर जागलान, महेंद्रगढ़ में संजीव गुप्ता, नूंह में अनिल बंसल, पलवल में प्रदीप मंगला, पंचकुला में ललित जैन, पानीपत में गंगा अग्रवाल व रेवाड़ी में सुधीर चौधरी को जेजेपी व्यापार सेल का जिला प्रधान नियुक्त किया है। इनके अलावा रोहतक में राजीव सुनेजा, सिरसा में चंद्र यश जैन, सोनीपत में रमेश चंद गुप्ता और यमुनानगर में मंगतराम ओबेरॉय भी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष होंगे।

Related posts

आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Ajit Sinha

नई दिल्ली: अभी हाल ही में जो टेप आया है, उसमें हुई बातचीत, दीदी के 10 साल का पूरा रिपोर्ट कार्ड दे रही है-पीएम मोदी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नई घोषणाएं करने से पहले बीजेपी पुराने चुनावी वादों का दे हिसाब- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x