Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की और राज्यों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति एवं उपलब्धता पर चर्चा की। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति के बावजूद राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारु बनी हुई है तथा किसी भी परिस्थिति में आमजन को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। 

नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समय पर लिए गए निर्णयों के कारण राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूर्णतः स्थिर और संतुलित बनी हुई है। हरियाणा में पेट्रोल, डीजल व गैस की आपूर्ति की स्थिति इस समय भी वैसी ही है, जैसी 4 महीने पहले थी मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि उन्होंने स्वयं इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों के साथ बैठक भी की है। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस की आपूर्ति की स्थिति इस समय भी वैसी ही है, जैसी 4 महीने पहले थी। वर्तमान में, हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर 3 लाख रुपये प्रति किलोमीटर का लीज रेंट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है।इसे 1  हजार रुपये प्रति किलोमीटर एकमुश्त करने का निर्णय लिया है।

इससे गैस कंपनियों और आम जनता को भी राहत मिलेगी। राज्य में इस समय 28,377 किलोमीटर लंबी पी.एन.जी. पाइपलाइन बिछी हुई हैं। अब इस काम में और तेजी आएगी। घरेलू एल.पी.जी. की स्थिति भी सामान्य, प्रतिदिन लगभग 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं और 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल का लगभग 6 दिन का और डीजल का लगभग 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। टर्मिनलों पर भी लगभग 7 दिन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु रूप से कार्य कर रही है। वहीं, घरेलू एल.पी.जी. की स्थिति के बारे उन्होंने बताया कि हरियाणा में प्रतिदिन लगभग 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं और 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। बॉटलिंग प्लांट्स पर लगभग 5 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। कमर्शियल एल.पी.जी. के क्षेत्र में भी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए 70 प्रतिशत आवंटन ढांचे के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रदेश में इस समय 1 लाख 73 हजार 38 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एल.पी.जी. से पी.एन.जी. की ओर तेजी से आगे बढ़ा रहा है। आज तक 3 लाख 32 हजार कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। पीएनजी नेटवर्क बढ़ाने के लिए डीम्ड परमिशन का प्रावधान कर दिया है। घरेलू कनेक्शन की संख्या आने वाले तीन माह में दोगुनी कर दी जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मनाया गया ‘पुलिस उपस्थिति दिवस-चावला

Ajit Sinha

चंडीगढ़: महेंद्रगढ़ से तीन जिला पार्षद, ब्लॉक समिति चेयरमैन सहित कई प्रमुख लोग जेजेपी में शामिल

Ajit Sinha

दो उबेर टैक्सी ड्राइवरों की गला घोंट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x