Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा को झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या ने थामा जेजेपी का दामन,विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी है महिला नेत्री रेखा शाक्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार: जननायक जनता पार्टी ने भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी रेखा शाक्या ने भाजपा को छोड़कर जजपा का दामन थामा है। सांसद दुष्यंत चौटाला और जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की उपस्थिति में रेखा ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में अपनी आस्था जताई। सांसद चौटाला ने उन्हें पार्टी का झंडा व पार्टी निशान भेंट करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।


रेखा शाक्या भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या के अलावा फतेहाबाद भाजपा की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री थी। वहीं भारतीय नरेंद्र मोदी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष, शाक्या, सैनी, कुशवाह, मौर्य कल्याण एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश की प्रभारी भी हैं। इसके अतिरिक्त वे दर्जनों अन्य समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सांसद चौटाला की कार्यशैली व नीतियों से प्रभावित होकर ही उन्होंने जेजेपी में अपनी आस्था जताई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को पूरा मान सम्मान दे रही है। यही कारण है कि आज विधायिका नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं की उपस्थिति अप्रत्याशित रही है। सांसद चौटाला ने महिला नेत्री रेखा का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की लहर चल रही, भारत जोड़ो यात्रा से इस लहर में और तेजी आयेगी – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

रोहतक रेंज के आईजी के के राव आज दोपहर तीन बजे हिमानी नरवाल हत्याकांड के मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर करेंगे सनसनीखेज खुलासा।

Ajit Sinha

हरियाणा में एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं रहने दिया जाएगा, सबका होगा सुधार – नितिन गडकरी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!